बड़कागांव के नवनिर्वाचित विधायक रोशन लाल चौधरी के विजय जुलूस पर पथराव

Spread the love

हजारीबाग जिले की बड़कागांव विधानसभा सीट से बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक रोशन लाल चौधरी के विजय जुलूस पर पथराव की सूचना है. बादम राजा किला के पास पथराव की खबर है. जानकारी मिलते ही बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

बड़कागांव पुलिस को जैसे ही बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक रोशन लाल चौधरी के विजय जुलूस पर पथराव की जानकारी मिली, वैसे ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शांति व्यवस्था कायम की. फिलहाल स्थिति काबू में है.

विजय जुलूस में साउंड बॉक्सवाली गाड़ी आगे चल रही थी. इसी दौरान बादम राजा किला के विवाद हो गया. इससे लोग आक्रोशित हो गए. थोड़ी देर के लिए मामला शांत हो गया था, परंतु शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया. बीजेपी कार्यकर्ताओं के अनुसार जुलूस कार्यकर्ताओं द्वारा निकाला जा रहा था. उस वक्त रोशन लाल चौधरी घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर बस स्टैंड के पास थे.