इनर व्हील क्लब रामगढ़ द्वारा श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में कक्षा आठवीं से 12वीं की छात्राओं के लिए सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। डॉ प्रज्ञा ने सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए वैक्सीनेशन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए वैक्सीनेशन लेना बहुत जरूरी है। सर्वाइकल कैंसर जिसे गर्भाशय ग्रीवा कैंसर भी कहा जाता है। गर्भाशय के निचले हिस्से में होने वाला कैंसर है। यह ज्यादातर ह्यूमन पैपिलोमावायरस ;एचपीवी) के संक्रमण के कारण होता है। जो यौन संपर्क के द्वारा फैलता है। सर्वाइकल कैंसर का पता समय पर लगाने और इलाज कराने से इसे ठीक किया जा सकता है। मौके पर पिंकी पोद्दार, नवालजीत कौर, नीरू साहनी, श्वेता जैन, जसप्रीत कौर, हरमीत कौर, रंजू अरोरा, नीति अरोरा समेत अन्य उपस्थित थे।
बचने के उपाय
डॉ प्रज्ञा ने बताया कि इससे बचने के सर्वाइकल कैंसर जागरूकता, एचपीवी टीकाकरण के तहत एचपीवी के विरुद्ध टीकाकरण करवाकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने गर्भाशय ग्रीवा की नियमित जांच करवाना, पैप टेस्ट या एचपीवी टेस्ट करवाने पर जोर दिया। जो कैंसर का पता लगाने में मदद करता है।