भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ताजदार आलम ने सीता सोरेन के लिए किया जनसंपर्क

Spread the love

झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसी क्रम में सभी प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जोर-जोर से प्रचार प्रसार करने में लगे हुए हैं। आज यानी 18 नवंबर को पूरे झारखंड में प्रचार प्रसार थम जाएगा। इसी क्रम में जामताड़ा विधानसभा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट करने के लिए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ताजदार आलम ने कई जगहों पर बैठक की । इसके साथ ही पदयात्रा कर लोगों से अपील किया की ज्यादा से ज्यादा वोट कर भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन जी को देकर विजय बनाएं और झारखंड में भाजपा की सरकार लाएं। ताजदार आलम ने कहा कि झारखंड में इस भ्रष्ट झामुमो और कांग्रेस की सरकार से झारखंड की जनता को मुक्ति दिलाए ।